बॉलीवुड डेस्क. दिवंगत पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना ने भी संन्यास ले लिया है। खबरें हैं कि साक्षी ने ओशो आश्रम में दाखिला हो गए हैं। हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है। 80 के दशक में अपने करियर के पीक पर चल रहे स्टार विनोद खन्ना ने भी फिल्मों से दूरी बनाकर ओशो का दामन थामलिया था।
फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ में संजय लीली भंसाली के असिसटेंट डायरेक्टर रहे साक्षी खन्ना ने इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर संन्यास का रास्ता चुना है। सूत्रों के अनुसार पिता को फॉलो करते हुए साक्षी भी ओशो की शरण में जा चुके हैं। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो खबरें थी की उन्हें भंसाली लॉन्च करने वाले हैं, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते फिल्म नहीं बन सकी। साथ ही उन्होंने कुछ समय पहले अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया था।
मीडिया में कुछ समय पहले खबर थी की साक्षी खन्ना और मॉडल पूनम पांडे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की साथ घूमते हुए और पार्टी की पिक्चर्स भी सामने आई थीं। इतना ही नहीं उनका जीवन विवादों से भी घिरा रहा है। साल 2011 में हुई रेव पार्टी में शामिल होने के कारण साक्षी अरेस्ट किए गए थे।
अपने करियर के शीर्ष पर चल रहे दिवंगत विनोद खन्ना भी 80 के दशक में ओशो से प्रभावित हुए थे। उस दौरान उनके संन्यास के कदम से उनके फैंस को बड़ा धक्का लगा था। अप्रैल 2017 में उन्होंने कैंसर के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया।